ePaper

12 लाख रुपये के डोडा के साथ चतरा के पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
12 लाख रुपये के डोडा के साथ चतरा के पांच तस्कर गिरफ्तार

बारियातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को मादक पदार्थ के तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

बारियातू . बारियातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को मादक पदार्थ के तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. करमा-बरछिया पथ पर दो वाहनों से करीब 78 किलो डोडा पुलिस ने बरामद की है. वहीं पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ बिनोद रवानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हिसरी-मुक्की गांव निवासी इंद्रदेव प्रजापति से भारी मात्रा में डोडा खरीदकर करमा के रास्ते चतरा ले जाने की तैयारी है. सूचना के बाद सीओ कोकिला कुमारी को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में टीम ने करमा जंगल के समीप छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान वहां से गुजर रहे बोलेरो (जेएच-13जे-9573) व कार (जेएच-01एफयू-2281) की तलाशी ली. इसमें 10 प्लास्टिक के बोरे में करीब 78 किग्रा डोडा बरामद किये गये. इसके बाद उक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में चतरा के लावालौंग के कोची निवासी मो अबुतालिब (पिता-मो इकबाल) मोहन कुमार-पिता तिलक साव (ग्राम काशीमहुआ,लावालौंग-चतरा), कुमार राहुल सिंह-पिता बिरेंद्र सिंह (ग्राम हुटरू,लावालोंग-चतरा), प्रमोद सिंह भोग्ता, पिता-करम गंझू (ग्राम कल्याणपुर,लावालौंग-चतरा) व उमेश साव उर्फ राकेश साव,पिता-स्व कृष्ण साव (ग्राम जैनपुर, चतरा) शामिल हैं. कांड संख्या 42/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया. पुलिस की माने तो डोडा की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गयी है. छापामारी दल में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, पुअनि निर्मल कुमार मंडल, सअनि सुरेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह के अलावे थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola