मंदिर में दो दानपेटी तोड़ रुपये की चोरी

मोरशेरवा पहाड़ी में रविवार की रात अपराधी मंदिर में लगी दो दानपेटी को तोड़ उसमें रखे पैसे की चोरी कर फरार हो गये.
पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी में रविवार की रात अपराधी मंदिर में लगी दो दानपेटी को तोड़ उसमें रखे पैसे की चोरी कर फरार हो गये. समिति के सदस्य सह पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल व थाना प्रभारी राकेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की. इससे पूर्व रांची से आयी फोरेंसिक टीम ने मंदिर में फिंगर प्रिंट लिया. मेघन दांगी ने बताया कि पांच माह से दानपेटी नहीं खुली था. नवरात्र के बाद दानपेटी को खोलना था. दान पेटी में करीब एक लाख रुपये होने का अनुमान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




