खाते में राशि नहीं आने से मायूस हैं लाभुक
Author Deepak
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के सैकड़ों महिलाओं के खाते में इस बार जनवरी, फरवरी व मार्च माह का मंईयां सम्मान योजना का 7500 रुपया नहीं आया है.
विज्ञापन
इटखोरी. प्रखंड के सैकड़ों महिलाओं के खाते में इस बार जनवरी, फरवरी व मार्च माह का मंईयां सम्मान योजना का 7500 रुपया नहीं आया है. जिससे मायूस व निराश हैं. महिलाएं राशि मिलने का इंतजार कर रही है. प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है. मायूस महिलाओं को आश्वासन दिया जाता है. महिलाओं का कहना है कि सरकार को जब नहीं देना था तो लालच क्यों दिया, किसी को दिया तो किसी को नहीं देकर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है. डीबीटी व आधार लिंक के नाम पर वसूली
प्रज्ञा केंद्र व साइबर कैफे आर्थिक दोहन का केंद्र बनता जा रहा है. डीबीटी व आधार लिंक के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है. प्रज्ञा केंद्र के संचालक लोगो से 100 से 200 रुपये तक वसूल रहे हैं. मंइयां योजना के राशि से वंचित हतोत्साहित महिलाएं मजबूरीवश पैसे देकर डीबीटी करा रही है. इन्हें राशि मिलने की उम्मीद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










