नशामुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान

एसडीपीओ ने अफीम की खेती के दुष्प्रभाव की जानकारी दी
सिमरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उवि में मंगलवार को नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए. अभियान का नेतृत्व एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी ने किया. एसडीपीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चे, युवा पीढ़ी, परिवार व ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करना है. उन्होंने नशे के सेवन से दूर रहने को कहा. इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा हमारे शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचाता है. मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रजक, शिक्षक डॉ नितेश कुमार सहित शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










