चतरा लोस क्षेत्र की 11 सड़़क व 32 पुलों के निर्माण की मिली स्वीकृति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को पत्र भेज कर दी जानकारी
: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को पत्र भेज कर दी जानकारीचतरा. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत चतरा लोकसभा क्षेत्र की 11 सड़कों व 32 पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद कालीचरण सिंह को पत्र भेज कर यह जानकारी दी है. इस संबंध में सांसद ने कहा कि 11 सड़कों का निर्माण 127.69 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व पुल-पुलिया का निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है. लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी. सांसद ने कहा कि सड़क बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्य बाजार, अस्पताल, स्कूल व अन्य स्थानों पर आने-जाने में आसानी होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का कार्य बढ़ेगा. सड़क व पुल की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के प्रति आभार प्रकट किया है.
इटखोरी के पुरैनी तालाब का मिटता जा रहा अस्तित्व
इटखोरी. इटखोरी चौक के पुरैनी तालाब का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है. सरकारी उपेक्षा के कारण यह विलुप्त होने के कगार पर है. वर्तमान समय में यह कूड़ादान बन गया है. इस तालाब के जीर्णोद्धार की चर्चा कई बार हुई, लेकिन सार्थक पहल नहीं होने के कारण उपेक्षित है. पुरैनी तालाब का सुंदरीकरण होने पर पर्यटन स्थल के रूप में इस्तेमाल हो सकता है. तालाब के बगल में ही मोटर स्टैंड है. तालाब को मिनी इको पार्क के रूप में विकसित किया जा सकता है. तालाब में पानी जमाव का स्त्रोत नाला बंद होने के कारण जल जमाव नहीं हो पाता है. वर्षों पहले तालाब पानी से भरा रहता था, जिससे अगल-बगल के किसान पटवन करते थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




