ePaper

चतरा में 338 छात्र-छात्राओं ने दी नीट की परीक्षा

Updated at : 04 May 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा में 338 छात्र-छात्राओं ने दी नीट की परीक्षा

जिला मुख्यालय के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रविवार को नीट परीक्षा हुई. जिसमें 338 बच्चे शामिल हुए.

विज्ञापन

04 सीएच 20- बच्चो को प्रवेश दिलाते. चतरा. जिला मुख्यालय के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में रविवार को नीट परीक्षा हुई. जिसमें 338 बच्चे शामिल हुए. परीक्षा को लेकर 347 बच्चों ने आवेदन दिया था. नौ बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे. डीसी रमेश घोलप के निर्देश पर निष्पक्ष व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करायी गयी. 11 बजे से ही परीक्षा केंद्र में बच्चो का प्रवेश शुरू कर दिया गया, जो डेढ़ बजे तक रहा. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा ली गयी. परीक्षा में प्रश्न पत्र खोलने व सील बंद करने की प्रक्रिया सहित अन्य गतिविधि की वीडियोग्राफी की गयी. परीक्षा केंद्र के आसपास 166 लागू था. परीक्षा भवन के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं थी. परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर पुलिस पदाधिकारी व मजिस्ट्रेट तैनात दिखे. एसडीओ जहुर आलम, डीईओ दिनेश कुमार मिश्र के देखरेख में परीक्षा ली गयी. परीक्षा के सफल संचालन में स्कूल के वीक्षकों ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola