गिरोह में महिला नक्सली भी शामिल थी

इटखोरी. घटना से पूर्व माओवादियों ने प्रेमनगर के एक मजदूर को बंधक बना रखा था़ उक्त मजदूर माओवादियों के कब्जे में लगभग आधा घंटा तक रहा़ पुलिस मुखबिर के आरोप में उसे बंधक बनाया गया था. नाम नहीं छापने की शर्त पर उक्त मजदूर ने बताया कि घर लौटने के दौरान कनुनिया माई पथ के […]
इटखोरी. घटना से पूर्व माओवादियों ने प्रेमनगर के एक मजदूर को बंधक बना रखा था़ उक्त मजदूर माओवादियों के कब्जे में लगभग आधा घंटा तक रहा़ पुलिस मुखबिर के आरोप में उसे बंधक बनाया गया था. नाम नहीं छापने की शर्त पर उक्त मजदूर ने बताया कि घर लौटने के दौरान कनुनिया माई पथ के पास माओवादियों ने पकड़ लिया और अपने साथ बैठाये रखा़ विस्फोट के दौरान वह वहां से भाग गया. उसने बताया कि नक्सलियों के गिरोह में कई वर्दीधारी महिलाएं भी शामिल थीं. सभी हथियार से लैस थी़ संगठन में 25-35 वर्ष के युवक शामिल थे़ एक दर्जन लोगों के पास टॉर्च था़ ज्ञात हो कि माओवादियों ने 24 दिसंबर की शाम इटखोरी के पुलिस गश्ती वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




