ePaper

एसयूवी से 144 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Updated at : 22 Sep 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
एसयूवी से 144 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो (जेएच 01 सीएम 2251) से 144 बोतल अवैध रूप से ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए भरही-सिलदाहा पथ पर चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो (जेएच 01 सीएम 2251) से 144 बोतल अवैध रूप से ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है. वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गया (बिहार) के बांके बाजार के बताया जाते हैं. थाना प्रभारी कासिम अंसारी के अनुसार दुर्गा पूजा व बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना मिली कि वाहन से शराब का खेप जानेवाला है. सूचना पर घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की के नेतृत्व में टीम ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पांच पेटी में बंद 375 एमएल की 120 बोतल व एक बेटी में बंद 24 केन बोतल शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार तस्करों को मंगलवार को जेल भेजा जायेगा. अभियान में जिला बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola