चतरा के आठ मजदूरों की मौत

चतरा : चेन्नई में गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में चतरा के आठ मजदूरों की मौत हो गयी. इसमें सदर प्रखंड के ऊंटा गांव निवासी पांच, मंगरदाहा के दो और टंडवा सिसई से एक मजदूर शामिल हैं. सभी बिजली टावर का निर्माण करने वाली एजेंसी में काम करते थे. बताया जाता है कि वर्किंग […]
चतरा : चेन्नई में गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में चतरा के आठ मजदूरों की मौत हो गयी. इसमें सदर प्रखंड के ऊंटा गांव निवासी पांच, मंगरदाहा के दो और टंडवा सिसई से एक मजदूर शामिल हैं. सभी बिजली टावर का निर्माण करने वाली एजेंसी में काम करते थे.
बताया जाता है कि वर्किंग साइट जाने के दौरान मजदूरों से भरी पिकअप वैन को एक बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गयी और 14 अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में तीन मजदूर चतरा के ही रहने वाले हैं.
इस दुर्घटना में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गयी. हादसे की सूचना जैसे ही मृतकों के घर पर पहुंची, उनके घरों में कोहराम मच गया. इधर सूचना पाकर जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया. प्रशासन के लोग संबंधित गांव पहुंचे और मजदूरों के परिजनों को ढाढ़स दिलाया. वहीं ग्रामीण शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










