स्वास्थ्य मेला पखवारा को सफल बनायें

Updated at : 12 Jul 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य मेला पखवारा को सफल बनायें

चतरा : सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा का उदघाटन जिप सदस्य निशा कुमारी व प्रभारी सीएस डॉ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित यह पखवारा जिले में 24 जुलाई तक चलेगा. इस अवसर पर जिप सदस्य ने सभी सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर […]

विज्ञापन

चतरा : सदर अस्पताल परिसर में गुरुवार को परिवार स्वास्थ्य मेला पखवारा का उदघाटन जिप सदस्य निशा कुमारी व प्रभारी सीएस डॉ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित यह पखवारा जिले में 24 जुलाई तक चलेगा. इस अवसर पर जिप सदस्य ने सभी सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर कार्य कर पखवारा को सफल बनाने की अपील की. साथ ही मां व बच्चे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की बात कही.

प्रभारी सीएस ने बताया कि पखवारा के दौरान सदर अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन महिलाओं का बंध्याकरण व पुरुषों की नसबंदी की जायेगी. इस दौरान लोगों के बीच परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री का वितरण किया जायेगा.
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को संबंधित क्षेत्रों में लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित जागरूक करने को कहा, ताकि पखवारा को सफल बनाया जा सके. इस अवसर पर डॉ सौरव, डीपीएम तरुण कुमार सिन्हा, डीडीएम पोखराज कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola