जालसाजों ने 60 लोगों के बैंक खाते से 30 लाख रुपये उड़ाये

चतरा : शून्य प्रतिशत पर ऋण दिलाने के नाम पर हैदराबाद की फाइनेंशियल कंपनी ने सात दिनों में 60 लोगों के खाते से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. जिले के प्रतापपुर, हंटरगंज प्रखंड के जोरी, केबाला समेत कई गांवों में कंपनी के एजेंट घूम-घूम कर भोले-भाले ग्रामीणों को ठग रहे हैं. […]
चतरा : शून्य प्रतिशत पर ऋण दिलाने के नाम पर हैदराबाद की फाइनेंशियल कंपनी ने सात दिनों में 60 लोगों के खाते से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली. जिले के प्रतापपुर, हंटरगंज प्रखंड के जोरी, केबाला समेत कई गांवों में कंपनी के एजेंट घूम-घूम कर भोले-भाले ग्रामीणों को ठग रहे हैं.
इस बात का खुलासा शुक्रवार को उस समय हुआ जब जोरी के कई ग्रामीण अपना खाता अपडेट कराने बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे. उन्होंने देखा कि उनके खाते से पैसे गायब हैं. ग्रामीणों ने जब बैंक मैनेजर संदीप कुमार से इसकी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि बैंक से दूसरे बैंक के खाता में कॉरस्पेंडेंट द्वारा कैश की निकासी की गयी है. जिसका कोई भी विवरण शाखा में उपलब्ध नहीं हैं. जोरीखुर्द से 28 व केवला से 32 लोगों के खाते से लगभग 19 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




