उत्साह व भाईचारे के साथ मनी ईद

Updated at : 06 Jun 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
उत्साह व भाईचारे के साथ मनी ईद

चतरा : ईद-उल-फितर बुधवार को उत्साह व भाईचारे के साथ मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरों से गले मिल कर ईद की बधाई दी. ईद को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गयी. साथ ही क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की दुआ मांगी. ईद की नमाज को लेकर काफी संख्या में मुस्लिम […]

विज्ञापन

चतरा : ईद-उल-फितर बुधवार को उत्साह व भाईचारे के साथ मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरों से गले मिल कर ईद की बधाई दी. ईद को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गयी. साथ ही क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की दुआ मांगी. ईद की नमाज को लेकर काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए.

मुफ्ती नजरे तौहिद द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गयी. ईदगाह के अलावे खानकाह मस्जिद, मस्जिद‍-ए-नमरा नूर नगर, मस्जिद-ए-अखलाश बिंड मुहल्ला, पुरानी ईदगाह वादी-ए-इरफां, मस्जिद मामूर चूड़ीहार मुहल्ला समेत अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. ईद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. ईदगाह के अलावे शहर के चौक-चौराहों पर जवानों की तैनाती की गयी थी. साथ ही ईदगाह में पानी व शर्बत की व्यवस्था की गयी थी.
ईद को लेकर छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. जिला प्रशासन की ओर से ईदगाह परिसर में मंच बनाया गया था. जहां सीओ यामुन रविदास, बीडीओ रंथु महतो, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोगता, हाजी साबिर हुसैन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. नगर परिषद द्वारा भी पानी का स्टॉल लगाया गया था. मौके पर कई जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन कर सेवई व लच्छा का वितरण किया गया.
मयूरहंड : प्रखंड के चोरहा, बनहा, बेलखोरी, महेशा, प्रतापपुर, परासी, हुसिया, सेवाल समेत कई अन्य गांवों में बुधवार को ईद का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर लोगों ने ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा की. विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने गांवों का भ्रमण कर लोगों को ईद त्योहार की बधाई दी. बीडीओ संतोष कुमार व थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने गांवों में घूम घूम कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.
गिद्धौर : बुधवार की सुबह विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी.त्योहार को लेकर युवाओं व बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने घूम-घूम कर लच्छा व सेवई का लुत्फ उठाया. इधर, ईद को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस दिखा. बीडीओ पूनम कुजूर व थाना प्रभारी सचिन कुमार दास विभिन्न जगहों शांति व्यवस्था का जायजा लेते दिखे.
हंटरगंज : प्रखंड में ईद का त्योहार बुधवार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर जामा मस्जिद, केदली, जोरी, औरु गेरुआ, पांडे पूरा, दंतार,साही, मदरसा के अलावा दर्जनों मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. ईद की नमाज के बाद मुस्लिम धर्मलंबियों ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं जामा मस्जिद के इमाम मो जाबिर ने बताया कि ईद मुसलमानों का सबसे खुशी का दिन है इस दिन ज्यादा से ज्यादा गरीब असहाय लोगों का ध्यान रखना चाहिए. सभी समुदाय के लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. वही ईद की नमाज के बाद देश की अमन चैन की दुआ किया गया उसके बाद सभी कब्रिस्तान पहुंच कर अपने पूर्वजों के लिए दुआ मगफिरत की दुआ की. वहीं सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी.
प्रतापपुर : प्रखंड में बुधवार को ईद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में नमाज अदा की. इस अवसर पर हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.
सिमरिया : प्रखंड में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मौके पर बुधवार की सुबह ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. इसके बाद एक-दूसरे को गला लगाकर ईद की बधाई दी गयी. बधाई देने का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चला. गांव की गलियों से लेकर चौक चौराहों तक लोगों को गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देते देखा गया. प्रखंड के बन्हे, सिमरिया बस्ती, सबानो फतहा, बगरा, जबडा, कसारी, लोहसिंघना, भगवानपुर, डाडी, एदला, पुंडरा, टुटीलावा, शिला इचाक ,लिपदा आदि गांव में ईद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola