घरों में लगी आग, छह जानवर जिंदा जले

Updated:
विज्ञापन

टंडवा : थाना क्षेत्र के बड़गांव में अगलगी की घटना हुई है. इस घटना में छह घर व एक मचान जल कर राख हो गया. वहीं आग की चपेट में आने से छह जानवर जिंदा जल गये. ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की […]

विज्ञापन

टंडवा : थाना क्षेत्र के बड़गांव में अगलगी की घटना हुई है. इस घटना में छह घर व एक मचान जल कर राख हो गया. वहीं आग की चपेट में आने से छह जानवर जिंदा जल गये. ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है. अगलगी में बड़गांव निवासी इकबाल अंसारी, बजीर मियां, लियाकत मियां, यूनिस मियां, महमुद मेराजुल अंसारी व नेशार अंसारी का घर जल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की सूचना पाते ही पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गये और आग बुझाने में ग्रामीणों का मदद की. जानकारी के अनुसार यूनिस मियां के मचान में आग लगी और देखते ही देखते आग छह घरों को अपने चपेट में ले लिया. यूनिस के मचान में बंधे दो बैल, तीन खस्सी तथा एक बकरी की आग की चपेट में आने से मौत हो गयी. . इधर अंचलाधिकारी ने तत्काल भुक्तभोगियों को राहत पहुंचाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola