ePaper

ठंडा पानी पीने के बाद सिमरिया विधायक को आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 06 Nov 2018 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
ठंडा पानी पीने के बाद सिमरिया विधायक को आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती

चतरा: सिमरिया विधायक गणेशगंज गंझु की अचानक तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार अहले सुबह उनकी तबीयत खराब हुई. विधायक प्रतिनिधि एजाजुल व उनके समर्थकों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां सीएस डॉ एस पी सिंह ने उनका चेकअप […]

विज्ञापन

चतरा: सिमरिया विधायक गणेशगंज गंझु की अचानक तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार मंगलवार अहले सुबह उनकी तबीयत खराब हुई. विधायक प्रतिनिधि एजाजुल व उनके समर्थकों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां सीएस डॉ एस पी सिंह ने उनका चेकअप किया.

विधायक ने बताया कि ठंडा पानी पीने से अचानक सिर में चक्कर आया. सुस्ती महसूस करने लगे तो इसकी जानकारी अपने प्रतिनिधि को दी जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया.

सूचना पाते ही के अन्य समर्थक भी अस्पताल पहुंचे और उनसे मुलाकात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola