इटखोरी : जेपीनगर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

Published at :23 Nov 2017 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
इटखोरी : जेपीनगर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

इटखोरी : जेपी नगर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये. मृतकों में पेक्सा गिधौर निवासी सुनील भुइयां व चौपारण के तेतरिया निवासी वीरेंद्र भुइयां की पुत्री रानी कुमारी है . जबकि घायलों में पेक्सा के ही मोहन भुइयां व तेतरिया निवासी वीरेंद्र भुइयां की […]

विज्ञापन

इटखोरी : जेपी नगर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये. मृतकों में पेक्सा गिधौर निवासी सुनील भुइयां व चौपारण के तेतरिया निवासी वीरेंद्र भुइयां की पुत्री रानी कुमारी है . जबकि घायलों में पेक्सा के ही मोहन भुइयां व तेतरिया निवासी वीरेंद्र भुइयां की ही पुत्री पूजा कुमारी है, चारो एक बाइक पर सवार थे, अज्ञात ट्रेक्टर की चपेट में आ गये. घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जानकारी के अनुसार मोहन भुइयां अपने दोस्त सुनील भुइयां तथा दोनों साली रानी कुमारी व पूजा के साथ अपने ससुराल तेतरिया से घर पेक्सा जा रहा था तभी ट्रेक्टर की चपेट में आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola