Chaibasa News : बड़ीबाजार: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Published by : AKASH Updated At : 27 Nov 2025 11:45 PM

विज्ञापन

सदर थाना की बड़ी बाजार गरीब बस्ती में गुरुवार सुबह पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई.

विज्ञापन

चाईबासा.

सदर थाना की बड़ी बाजार गरीब बस्ती में गुरुवार सुबह पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई. जहां दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये. घायलों में पहले पक्ष से प्रीति गागराई (27) और उसका पति गोपी गागराई (35) व दूसरे पक्ष से मो सहाजदा और उसकी बेटी नाजमी शामिल हैं. सभी के सिर व हाथ में चोटें आयी है. चोरों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घायलों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. प्रथम पक्ष से प्रीति गागराई ने बताया कि पड़ोसी हर दिन कुछ न कुछ बातों को लेकर ताना कसते हैं. आज सुबह जब में घर पर अकेली थी, उस समय पड़ोसी हाथ में डंडा लेकर आये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जब पति गोपी गागराई बीच बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया. पति के सिर में चोट आयी है. दूसरे पक्ष के नाजमी परवीन ने बताया कि पड़ोसी प्रीति गागराई और उसका पति गोपी गागराई ने रड से मारकर पिता मो सहजाद और मुझे घायल कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola