कक्षा 6 से 8 तक जनजातीय भाषाओं का नया पाठ्यक्रम होगा तैयार

Author Anil Ranjan|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
कक्षा 6 से 8 तक जनजातीय भाषाओं का नया पाठ्यक्रम होगा तैयार

कार्यशाला में उपस्थित जिला समेत अन्य स्थानों से आए शिक्षक | Prabhat Khabar Network

झारखंड में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए जनजातीय भाषाओं का नया पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। 2027-28 सत्र से नई पुस्तकों से होगी पढ़ाई।

विज्ञापन

प्रतिनिधि,चाईबासा झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी), रांची ने कक्षा 6 से 8 तक जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए नए पाठ्यक्रम निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या प्रारूप (एनसीएफ) के आधार पर संताली, कुड़ुख, मुंडारी, हो और खड़िया भाषाओं की पुस्तकों के निर्माण की तैयारी चल रही है. जेसीइआरटी के निदेशक डॉ. शशि रंजन ने प्रत्येक भाषा के लिए 10-10 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है. हो भाषा के लिए पश्चिमी सिंहभूम के नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पाठ्यक्रम तैयार होने के बाद पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा. इससे वर्ष 2027-28 से जनजातीय भाषाओं के विद्यार्थी पहली बार सरकारी पाठ्यपुस्तकों के आधार पर अध्ययन कर बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे. कार्यशाला में साहित्यकार डॉ. दमयंती सिंकू देवगम ने भी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया.


विज्ञापन
Anil Ranjan

लेखक के बारे में

By Anil Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola