मझगांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार युवक घायल
चाईबासा के मझगांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार युवक घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतिनिधि, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल के पास मंगलवार दोपहर दो पक्षों के बीच मारपीट में चार युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान पांडुकी गांव निवासी राजकुमार बिरूवा, प्रदीप हेंब्रम, प्रदीप बिरूवा और प्रदीप कुमार हेंब्रम के रूप में हुई है. सभी के सिर में चोट आई है और उनका इलाज सदर अस्पताल, चाईबासा में चल रहा है. घायलों के अनुसार, एक धार्मिक स्थल पर गंदगी फैलाने का विरोध करने को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। मंगलवार को एसआइआर फॉर्म भरने के लिए मझगांव हाई स्कूल आये चारों युवक लौटते समय बारिश के कारण एक घर के पास खड़े थे. आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए