मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला : भूपेंद्र मरावी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा में कांग्रेस की बैठक में भूपेंद्र मरावी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की शक्ति है। बूथ स्तर को मजबूत करने और घर-घर संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा कांग्रेस भवन चाईबासा में मंगलवार को जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांगठनिक समीक्षा सह संवाद बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी शामिल हुए. भूपेंद्र मरावी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता सूची है. एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए. उन्होंने बीएलए-2 को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर घर-घर संपर्क करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान व मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने सभी से हर बूथ को सक्रिय बनाने का आह्वान किया. बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक को सुनीत शर्मा, धर्मेंद्र सोनकर, बेलस तिर्की, राज बागची, अंबर राय चौधरी, चंद्रशेखर दास, प्रिंस सिंह, मायाधर बेहरा, रइस रिजवी छब्बन, नितिमा बारी बोदरा, राजकुमार यादव तथा प्रखंड अध्यक्षों ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola