Chaibasa News : ड्रग्स व नशीली दवाएं स्वास्थ्य के दुश्मन, नशा को ना कहें

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : ड्रग्स व नशीली दवाएं स्वास्थ्य के दुश्मन, नशा को ना कहें

– चाईबासा. मादक पदार्थों के खिलाफ जागरुकता विषय पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला

विज्ञापन

चाईबासा. जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को मादक पदार्थों के खिलाफ जागरुकता के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त चंदन कुमार ने की. मौके पर सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सुशांत कुमार माझी उपस्थित रहे. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जागरूक कर समाज को नशामुक्त बनाना रहा. मुख्य प्रवक्ता फिया फाउंडेशन रांची की स्टेट लीडर अर्चना टोप्पो ने निषिद्ध मादक पदार्थों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने गेटवे पदार्थ (शराब, तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा व भांग ), प्राकृतिक ड्रग्स (गांजा व अफीम), अर्ध कृत्रिम ड्रग्स (हेरोइन, ब्राउन शुगर, कोकीन), कृत्रिम ड्रग्स (साइकोट्रॉपिक ड्रग्स, केटामाइन, एटीएस) और फार्मास्युटिकल ड्रग्स के बारे में जानकारी दी. वहीं, फिया फाउंडेशन की एसोसिएट मीनाक्षी त्रिपाठी ने ड्रग्स के दुरुपयोग व नशीली दवाओं से होने वाले नुकसान, प्रभाव, संकेत और लक्षण पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने ड्रग्स सेवन नहीं करने की शपथ ली.

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आरसीएच पदाधिकारी, जिला यक्षमा पदाधिकारी, अस्पताल उपाधीक्षक, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम इकाई अनूप बागे, सामाजिक कार्यकर्ता, जिला तम्बाकू नियंत्रण इकाई, जिला परामर्शी मुक्ति बिरुआ व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola