Chaibasa News : सेल किरीबुरु में तीन कर्मियों को सम्मानित कर दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : सेल किरीबुरु में तीन कर्मियों को सम्मानित कर दी गयी विदाई

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), बोकारो के तीन वरिष्ठ कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन

विज्ञापन

गुवा. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), बोकारो की किरीबुरु लौह अयस्क खदान इकाई में सोमवार देर शाम तीन वरिष्ठ कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उनके दीर्घकालिक सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और समर्पण को याद करते हुए भावपूर्ण विदाई दी गयी. समारोह की शुरुआत एके विश्वास के स्वागत भाषण से हुई. इसके बाद प्रतीक कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया. उपस्थित सहकर्मियों एवं प्रबंधन प्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों की कार्यशैली, प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की. मुख्य महाप्रबंधक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की लगन, निष्ठा और समर्पण भाव भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola