तीन करोड़ रुपये ठगी का आरोपी हुआ गिरफ्तार

पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार
चाईबासा : पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे पकड़ने के लिए पुलिस को आम्रपाली चौक पर काफी मशक्कत करनी पड़ी. इतना ही नहीं, पुलिस को उसके साथ करीब 20 मिनट तक हाथापाई भी करनी पड़ी. इस क्रम में एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया.
सूत्रों के अनुसार, उसने पश्चिमी सिंहभूम के अलावा रांची और अन्य कई शहरों में भी लोगों को रुपये डबल करने का झांसा देकर लगभग तीन करोड़ से भी अधिक की ठगी की है. हाल ही में उसने चाईबासा के सदर प्रखंड के एक शिक्षक से भी 14 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. गिरफ्तार आरोपी गिरीश चंद्र लागुरी (34) टोकलो थाना क्षेत्र के धोबासाई का रहनेवाला है.
उसके खिलाफ सदर थाना में 16 अक्तूबर 2019 को भादवि की धारा 420, 406, 467 तथा 468 का मामला दर्ज है. आरोपी गिरीश चंद्र लागुरी शनिवार को दिन में महंगे चारपहिया वाहन से चाईबासा आया था. पुलिस को उसके चाईबासा आने की सूचना पहले ही मिल गई थी .
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




