Chaibasa News : हाथी ने बैल को पटककर मार डाला, गांव में दहशत

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : हाथी ने बैल को पटककर मार डाला, गांव में दहशत

सारंडा. वन विभाग ने हाथी की मूवमेंट ट्रैकिंग शुरू की

विज्ञापन

गुवा. सारंडा में हाथियों का उत्पात एक बार फिर बढ़ गया है. बीते सोमवार की रात करीब 11:00 बजे एक हाथी ने राजाबेड़ा गांव में बेहरा सोरेन के बैल को पटक दिया. इसस बैल की मौत हो गयी. घटना से इलाके में भय का माहौल है. राजाबेड़ा से सटे जोजोगुट्टू गांव के मुंडा कानूराम देवगम ने बताया कि देर रात एक विशालकाय हाथी गांव की ओर आया. खुले में बंधे बैल को पटक दिया. ग्रामीणों ने शोर मचाया, तो हाथी पास के जंगल में भाग गया. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गुवा वन विभाग को दी. विभाग की टीम मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची. मृत बैल का निरीक्षण किया. टीम ने हाथी की पहचान और मूवमेंट ट्रैकिंग के लिए जंगल में जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का झुंड आसपास के जंगलों में देखे गये है. रात में हाथियों का जंगल से गांव आने की घटना बढ़ गयी है. लोग रात में घरों के बाहर निकलने से डर रहे हैं. गांव वालों ने वन विभाग से मृत बैल के मालिक बेहरा सोरेन को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि हाथियों के लगातार बढ़ते हमले से ग्रामीणों की जान और संपत्ति दोनों खतरे में हैं. विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. गांव के बुजुर्गों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने वन विभाग से अपील की है कि हाथियों के मूवमेंट को नियंत्रित करने के लिए रात में गश्ती दल लगाया जाये. गांव के पास हाथियों को रोकने के उपाय किए जाये, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola