चाईबासा: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध | Prabhat Khabar Network
नोवामुंडी में अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग को पुलिस ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल बुजुर्ग का इलाज टिस्को अस्पताल में जारी है.
चाईबासा के नोवामुंडी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे अज्ञात बाइक सवार ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी और फरार हो गया. हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. उसी समय डांगुवापोशी रथ यात्रा ड्यूटी से लौट रही नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और अखिलेश सिंह की नजर घायल पर पड़ी.
आपके शहर में
दोनों अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को टिस्को अस्पताल, नोवामुंडी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार घायल के शरीर पर कई जगह चोटें हैं और उनका इलाज जारी है. दर्द के कारण बुजुर्ग अपना नाम-पता नहीं बता सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए