Chaibasa News : केंद्र के भेजे पैसों का दुरुपयोग कर रहा राज्य : बड़कुंवर
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Jun 2025 10:31 PM
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गांवों का दौरा कर समस्याएं जानीं
जैंतगढ़. झारखंड सरकार को शराब व बालू से फुर्सत नहीं है. राज्य में लूट मची है. जनता त्रस्त है. विकास ठप है. बिना नजराना के कोई काम नहीं हो रहा है. वृद्धावस्था व विधवा पेंशन बंद है. ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति बदतर है. रोजगार तो युवाओं से रूठ गया है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहीं. श्री गगराई ने शनिवार को कुमारडुंगी, मझगांव, जगन्नाथपुर प्रखंड के दर्जन भर गांवों का दौरा किया. सदस्यों से मिलकर संगठन के विस्तार, दल की मजबूती, घर-घर तक सदस्यता अभियान पर चर्चा की. श्री गागराई ने जन संपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को पैसे दे रही है, लेकिन उक्त राशि का दुरुपयोग हो रहा है. जनता को पछतावा हो रहा है. राज्य में परिवर्तन की लहर है. इस अवसर पर कुमारडुंगी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिंगुवा, मझगांव मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह हेंब्रम, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुनिया कुम्हार, जगन्नाथपुर प्रखंड महामंत्री अश्वनी चातर, जिला अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मजहर हुसैन, डमरूधर बारीक व भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिन्हा, कुमारडुंगी महामंत्री विनय दास, दामु पाठ पिंगवा , सुजीत कुमार बेहरा, कांग्रेस माझी, बेबी सिंपल पिंगुवा आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










