Chaibasa News : बिजली-पानी की किल्लत से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : बिजली-पानी की किल्लत से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

लौवा गांव अब भी अंधेरे में, ग्रामीण बोले-बिजली नहीं तो आंदोलन करेंगे

विज्ञापन

गुवा. नोवामुंडी प्रखंड के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नुइयां पंचायत के लौवा गांव के ग्रामीण आज भी बिजली और पानी की सुविधा से वंचित हैं. बुधवार को “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां लौवा गांव पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली और पेयजल की गंभीर समस्या उनके सामने रखी. ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव में बिजली नहीं पहुंची है, जिससे बच्चों को ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती है. गर्मी के मौसम में घर के बाहर सोने को मजबूर होना पड़ता है, वहीं जंगली जानवरों और सांप-बिच्छुओं का खतरा हमेशा बना रहता है. साथ ही, पीने के पानी की किल्लत भी ग्रामीणों के जीवन को और कठिन बना रही है. ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के वक्त नेता केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई भी जनता की सुध नहीं लेता. ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद सुरेश सावैयां ने कहा कि वे स्थानीय विधायक और विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर बिजली की व्यवस्था नहीं की गयी, तो युवा कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी. मौके पर संजय दिग्गी, धनंजय पांडे, रेंगो पूर्ति, कृष्णा होनहागा, दीपक चाम्पिया, सोंगा बोदरा, कृष्णा बोदरा, मोहन बोदरा, कड़िया चाम्पिया, बाबूलाल चाम्पिया, अनीता चाम्पिया, द्रौपदी बोदरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola