चाईबासा ट्रेजरी घोटाला: राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद जांच के घेरे में

Updated:
विज्ञापन
गोल घेरे में गोराचांद मरांडी

गोल घेरे में गोराचांद मरांडी

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 26 लाख के ट्रेजरी घोटाले में नया मोड़ आया है. राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम भी जांच एजेंसियों की रडार पर है. मुख्य आरोपी सिपाही देव नारायण मुर्मू ने मरांडी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे.

विज्ञापन

Chaibasa Treasury Scam: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में सरकारी खजाने से 26 लाख रुपये से अधिक की अवैध निकासी के मामले में अब एक नयी जानकारी सामने आयी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के डीडीओ कोड का दुरुपयोग कर किये गये इस ट्रेजरी घोटाले की जांच में अब खिलाड़ियों के नाम सामने आने लगे हैं.

सरकारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा से हुई छेड़छाड़

झारखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेल चुके खिलाड़ी गोराचांद मरांडी का नाम फिलहाल जांच एजेंसियों की निगरानी सूची में शामिल हुआ है. अब तक हुई सीआइडी जांच के अनुसार चाईबासा एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात सिपाही देव नारायण मुर्मू ब्लेकर (आरक्षी संख्या 1184) को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है. जांच में सामने आया है कि उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड और कंप्यूटर डेटा में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर घोटाले को अंजाम दिया. आरोप है कि कुछ बैंक खातों को मल्टीपल पेयी के रूप में दर्ज कर कुल 26,21,717 रुपये की राशि इधर से उधर की गयी.

देव नारायण ने मरांडी के खाते में भेजे 1, 67 लाख

जांच की कड़ियां जुड़ीं, तो इसमें राष्ट्रीय फुटबॉलर गौराचांद मरांडी का नाम भी सामने आ गया. जांच एजेंसी के अनुसार, मुख्य आरोपी देव नारायण मुर्मू ने गोराचांद मरांडी के बैंक खाते में 1,67,000 रुपये स्थानांतरित किये थे.

राज्य के लिए संतोष ट्रॉफी में खेल चुका है गोराचंद

ओडिशा के मयूरभंज जिले का गोराचंद मरांडी बीते तीन सीजन से जमशेदपुर फुटबॉल लीग में खेल रहा है. दो साल टाटा मोटर्स से खेलने वाले के बाद अंतिम सीजन में उसने टाटा स्टील की ओर से खेलते हुए अपनी टीम को फाइनल में ट्रॉफी दिलायी थी. 2020 में उसने दो साल के लिए जेएफसी जूनियर साइन किया था. वर्तमान में वह चाईबासा में रहता है और वहीं से आकर जमशेदपुर में खेलता है. वह जमशेदपुर आने से पहले मयूरभंज, ओडिशा व झारखंड के बॉर्डर इलाके में लोकल फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलता था. उसके खेल को देखकर टाटा स्टील के खिलाड़ी रूपा पूर्ति ने उसे जमशेदपुर लीग में खेलने के लिए आमंत्रित किया. गोराचंद्र मार्डी अपने खेल के साथ-साथ अपने शानदार हेयर स्टाइल के लिए प्रसिद्ध है. वह झारखंड के लिए संतोष ट्रॉफी व अन्य टूर्नामेंट खेल चुका है.

जांच में इन बैंक खातों की हुई पहचान

खाता संख्या: 31285896907, एसबीआइ पोटका शाखा (पूर्वी सिंहभूम), आइएफएससी कोड एसबीआइएन 0006444. यह खाता सितंबर 2017 से मई 2022 तक सक्रिय रहा.

खाता संख्या: 37885151142, एसबीआइ टैगोर हिल शाखा-(रांची), आइएफएससी कोड एसबीआइएन 0016002. सक्रिय सितंबर 2018 से फरवरी 2023 तक रही.

खाता संख्या-33913184180, एसबीआइ चाईबासा शाखा, आइएफएससी कोड एसबीआइएन 0000052. यह खाता फरवरी 2021 से अक्तूबर 2024 तक सक्रिय रहा.

खाता संख्या - 41378095759, एसबीआइ बहलदा शाखा, मयूरभंज (ओडिशा), आइएफएससी कोड एसबीआइएन 0012050.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola