Chaibasa News : चाईबासा चेंबर का चुनाव रवींद्र भवन में 14 को, 17 पदों के लिए होगा चुनाव

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Aug 2025 11:27 PM

विज्ञापन

बाहरी व्यक्ति का उपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने वालों का नामांकन होगा रद्द

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2025-27 के लिए 14 सितम्बर को रबिंद्र भवन में होने वाले नवम चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने ने प्रेस वार्ता कर आगामी चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह चुनाव 21 सदस्यीय कार्यसमिति के 17 पदों के लिए होगा. ऐसेमें अब चाईबासा चेम्बर चुनावी मोड में आ गया है. प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि चाईबासा चेम्बर के व्हाट्सएप समूह को अब ऑनली एडमिन कर दिया जाएगा. चुनाव समिति ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव के निष्पादन के दावे के साथ कुछ जगहों पर डिजिटाइजेशन करने की बात भी कही. इस चेम्बर चुनाव के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का भी उल्लेख चुनाव समिति द्वारा किया गया. साथ ही बताया गया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 27 एवं 28 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक होगी. वहीं नामांकन पत्र दाखिल 29 एवं 30 अगस्त प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक किया जा सकेगा. नाम वपसी 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक नामांकन वापसी व अपराह्न 02:30 बजे से 04:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत वैध पाए गए नामांकन पत्रों के अनुसार ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी. उसी दिन प्रत्याशियों को मतदाता सूचि एवं आदर्श आचार सहिंता की प्रति मतपत्र में उनके क्रमांक संख्या के साथ उपलब्ध करवा दी जाएगी. चुनाव के लिए मतदान निर्धारित केंद्र रबिंद्र भवन में 14 सितम्बर को पूर्वाह्न प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक ही होगा. तत्पश्चात चुनाव समिति द्वारा मतों की गणना उसी दिन कर विजयी प्रत्याशियों को निर्वचित घोषित किया जायेगा. चुनाव समिति ने तय नियमों के अनुसार यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि चुनाव से सम्बंधित सभी कार्यक्रम अस्थायी चुनाव कार्यालय पीएचईडी कार्यालय के पास गांधी टोला से सम्पादित किये जाएंगे. वहीं जिस प्रत्याशी द्वार किसी बाहरी व्यक्ति की सहायता ली जाएगी, जिससे चुनाव प्रभावित होगा उनका नामांकन रद्द कर दिया जायेगा व वैसे सदस्य जो निर्धारित तिथि तक अपनी सदस्यता नवीकृत नहीं करवाएंगे न तो वे चुनाव में प्रत्याशी बन सकते हैं और ना ही उनको मतदान करने का अधिकार होगा. चाईबासा चेम्बर चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा हमेशा ही डोर टू डोर कैम्पेन कर अपने पक्ष में मतदानकेलिए आग्रह करने की प्रथा रही है.

ऐसे होगा शुल्कों का निर्धारण.

नामांकन पत्र का शुल्क 500 रूपए

अध्यक्ष पद – 21000

उपाध्यक्ष पद- 15000सचिव पद – 14000

सयुंक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष – 10000कार्यकारिणी सदस्य पद – 3000

पुर्न मतगणना शुल्क – 3000नामांकन वापस लेने की स्तिथि में निर्धारित शुल्क का 50 प्रतिशत ही देय होगा. उसी क्रम में अध्यक्ष पद के लिए वैसे सदस्य ही योग्य होंगे, जिन्होंने चेंबर में कम से कम एक सत्र बतौर पदाधिकारी अपनी सेवा दिया है.पदाधिकारी से तात्पर्य उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं सयुंक्त सचिव हैं. साथ ही उन्हें नामांकन पत्र में दस प्रस्तावकों की अनिवार्यता होगी. पदाधिकारी के लिए वैसे सदस्य ही योग्य होंगे जिन्होंने कम से कम एक सत्र बतौर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी सेवा चेम्बर में दिया है. साथ ही उन्हें नामांकन पत्र में पांच प्रस्तावकों की अनिवार्यता होगी तथा कार्यकारिणी पद के लिए सभी सदस्य योग्य हैं. जिन्होंने सत्र 2023 -25 के पहले चाईबासा चेम्बर की सदस्यता लेने वाले को नामांकन पत्र में दो प्रस्तावकों की अनिवार्यता

अध्यक्ष पद पद- 01

उपाध्यक्ष पद पद- 02

सचिव पद पर – 01सयुंक्त सचिव पद – 02

कोषाध्यक्ष पद पद- 01तथा कार्यकारिणी सदस्य पद- 10

04 सदस्यों का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा जिसमे 02 सदस्य चाईबासा शहर से 01 चक्रधरपुर अनुमंडल से तथा 01 जगनाथपुर अनुमंडल के सम्मानित सदस्यों के मध्य से होंगे । चुनाव समिति ने सभी सम्मानित सदस्यों से जो व्यवसाय एवं चेम्बर हित में कार्य करने हेतु इक्छुक है को आगामी चुनाव में भाग लेने हेतु आह्वाहन किया है । प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री मुकेश मोदी चुनाव अधिकारी श्री पंकज चिरानिया ,श्री बाबूलाल विजयवर्गीय फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चेम्बर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह निवर्तमान अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश ,कार्यकारी अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल चुनाव सहयोगी सरदार जसपाल सिंह मनीज अग्रवाल रविकांत भूत अमित रुंगटा संजय कर्मकार मनीष अग्रवाल अनूप जोशी ,इंद्रजीत रंधावा आदि उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola