Chaibasa News : बच्चों ने रैली निकाल बाल श्रम के दुष्परिणाम बताये

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : बच्चों ने रैली निकाल बाल श्रम के दुष्परिणाम बताये

एस्पायर संस्था द्वारा प्रखंड की पंचायतों बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया

विज्ञापन

आनंदपुर. एस्पायर संस्था द्वारा प्रखंड की पंचायतों बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया. बेड़ाकेंदुदा पंचायत भवन में मुखिया अनिल नायक की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था के प्रखंड समन्वयक हरेकृष्ण गोप ने बालश्रम के दुष्प्रभाव की जानकारी दी. मौके पर रघुनाथ सिंह, मोनिका जोजो, प्रभा देवी, सरस्वती देवी, सुरेंद्र बलमुचु, अंजना जोजो, जागेश्वर सिंह, करुणा तोपनो आदि मौजूद थे. बिंजु पंचायत के कोलबोमड़ी से चिरुमठा तक रैली निकालकर बालश्रम रोकथाम के लिए जागरूक किया गया. सिस्टर बेनेदिक्ता एक्का के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकाल बाल श्रम के प्रति जागरूक किया. मौके पर सिस्टर बेरथा, सिस्टर रेखा, सिस्टर प्रीति समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola