Chaibasa News : आस्था व उत्सव के रंगों में रंगा शहर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 05 Nov 2025 10:48 PM

विज्ञापन

विद्युत सज्जा और रंगोलियों से सजा पुरानीबस्ती घाट बना श्रद्धा का केंद्र

विज्ञापन

चक्रधरपुर. कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को चक्रधरपुर शहर के नदी-तालाबों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के संजय, बिंजय और ब्राहाणी नदी घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घाटों पर सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल बना रहा. सबसे अधिक भीड़ संजय नदी स्थित पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट पर देखी गयी. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया. बलिया घाट, मुक्तिनाथ धाम घाट, बोड़दा पुल, पंप रोड और दंदासाई नदी घाट सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी महिला-पुरुषों ने स्नान कर नये वस्त्र धारण किये और गरीबों के बीच अन्न, वस्त्र व दान सामग्री वितरित की.

स्नान के बाद नदी में सुपारी, दीया व सिक्का प्रवाहित कर परिवार की समृद्धि मांगी :

मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सुपारी, दीया, अगरबत्ती और सिक्के जल में प्रवाहित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. ओड़िया समुदाय के लोगों ने अपनी परंपरा के अनुसार, केले के तने से बनी नावें नदी में प्रवाहित कर ‘बोइत बंदाण’ उत्सव भी मनाया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुरानीबस्ती सीढ़ी घाट को विद्युत सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया था. पुरानीबस्ती के युवाओं ने भोग वितरण का दायित्व संभाला. समाजसेवी टिंकू साव, सपन षाड़ंगी, दिनेश जेना, सदानंद होता, संजय षाड़ंगी और अमित मिश्रा सहित कई युवाओं ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को भोग और जलपान वितरित किया. विधायक सुखराम उरांव और मां पाउड़ी सेवा समिति की ओर से भी जलपान की व्यवस्था की गयी.

रंगोली रहा आकर्षण का केंद्र :

वहीं, क्षेत्र की युवतियों ने अपने घरों के द्वार पर मग्गू (सफेद पत्थर के चूर) से सुंदर रंगोलियां बनायीं, जिनमें भरे रंगों और कलात्मक डिजाइन ने स्नान से लौटते लोगों का मन मोह लिया.

मनोहरपुर में धूमधाम से मनी देव दीपावली

मनोहरपुर. मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को देव दीपावली धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान बुधवार सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने नरसिंह आश्रम स्थित कोयल नदी घाट, लाइनपार के कोयना नदी घाट में गंगा स्नान किया. लोगो ने मां गंगा की आराधना करते हुए नदी में डुबकी लगायी. साथ ही दीप दान कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा. इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरो में पूजा-अर्चना की. किया. इसके अलावा कार्तिक माह में चलने वाले हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ. इस दौरान आश्रम समिति द्वारा भक्तों के लिए खीर-पुड़ी का प्रबंध किया गया. शाम में लोगों ने दीपावली की तरह दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनायी. इस दौरान आतिशबाजी भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola