Chaibasa News : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की गयी जान, एक गंभीर

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 01 Jul 2025 11:12 PM

विज्ञापन

सोनुआ बाजार के मेन रोड पर एलपीजी गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

विज्ञापन

बड़बिल. क्योंझर जिला के चंपुआ थाना अंतर्गत तोडुवा बाहाल गांव के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बिलाइपदा करनसाही निवासी निरंजन मल्लिक, कोंड्रा स्थित दामपुर निवासी सचिन महाकुड़ के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल तीसरा युवक कोंड्रा निवासी मुन्ना महाकुड़ के रूप में की गयी है. दुर्घटना के तत्काल बाद इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस ने सूझबूझ से मामला को सुलझाया. चंपुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की गहरायी से जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना को लेकर स्थानीय पुलिस में भारी रोष है. यह हादसा एक बार फिर से हाइवे पर सुरक्षा और अज्ञात वाहनों की बेलगाम गति पर सवाल खड़े कर गया है.

ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा बचा

सोनुआ बाजार स्थित मेन रोड पर एलपीजी गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया. इसमें स्कूटी के पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. ट्रक ने महिला को कुचल दिया. इससे महिला की मौत मौके पर ही हो गयी. स्कूटी चला रहा महिला का पुत्र बाल-बाल बच गया. घटना मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे की है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक सोनुआ थाना के कोंकुवा गांव की मांदुई चाकी (52) अपने बेटे मरतम चाकी के साथ मंगलवार सुबह बाजार में सामान खरीदने आयी है. इस दौरान मां और बेटा दोनों सड़क किनारे खड़े थे. तभी पीछे से आ रहे गैस सिलेंडर लदा ट्रक ने स्कूटी में धक्का मार दिया. इससे महिला ट्रक के नीचे आ गयी. घटना के बाद पूर्व विधायक गुरुचरण नायक व झामुमो नेता दीपक प्रधान, साधुचरण सामड़, केदारनाथ नायक ने सोनुआ थाना पहुंच कर मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की. सीओ अनुज टेटे ने सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया.

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर, दो गंभीर

रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 75(ई)) पर मंगलवार को चक्रधरपुर शहर के भालियाकूदर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना से स्कूटी व बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. अनुमंडल अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कराईकेला क्षेत्र के पुटसाई गांव निवासी आरती महतो स्कूटी से भालियाकूदर आयी और सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर दिया. इस दौरान दलकी गांव निकासी पंकज उरांव बाइक से तेज रफ्तार से आसनतलिया की ओर जा रहा था. इसी क्रम में खड़ी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी के पास खड़ी महिला और बाइक सवार पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना की सूचना पाकर सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता, निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, झामुमो नेता प्रदीप महतो अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने चिकित्सकों से इलाज कराया और बेहतर इलाज को लेकर दोनों चाईबासा रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola