Chaibasa News : रांची वॉरियर्स की धमाकेदार जीत, तौहीद और प्रत्युष ने दिखाया दम

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 29 Jun 2025 10:37 PM

विज्ञापन

पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम में 100 बॉल्स क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

चक्रधरपुर. पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम में चल रही 100 बॉल्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में कवर ड्राइव क्रिकेट एकेडमी, जमशेदपुर और द रांची वॉरियर्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. रविवार को खेले गये मुकाबले में रांची वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर की टीम को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कवर ड्राइव क्रिकेट एकेडमी, जमशेदपुर की टीम निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट खोकर मात्र 82 रन ही बना सकी. जमशेदपुर की बल्लेबाजी शुरुआत से ही लड़खड़ाई रही और रांची के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए जमशेदपुर को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी द रांची वॉरियर्स की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में बिना कोई विकेट गंवाये 84 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. रांची ने इस मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की. रांची की जीत के हीरो रहे तौहीद अयान, जिन्होंने मात्र 30 गेंदों में नाबाद 56 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 शानदार चौके लगाये. उनकी इस शानदार बल्लेबाज़ी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. तौहीद अयान के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे आर्यन कुमार सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई और 25 बहुमूल्य रन जोड़े. दोनों खिलाड़ियों ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में कोई गलती नहीं की. रांची की इस जीत में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा. प्रत्युष कुमार झा ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. उन्हें बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच घोषित किया गया. इसके अलावा सत्यम कुमार ने 2 और अभिराज कुमार ने 1 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में टीम के कोच ओवैस अंसारी ने विजेताओं को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार वितरित किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola