Chaibasa News : सीएचसी में दवा जलाने की रिपोर्ट सात दिनों में दें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : सीएचसी में दवा जलाने की रिपोर्ट सात दिनों में दें : डीसी

चाईबासा. कुष्ठ उन्मूलन के लिए 10 -25 नवंबर तक चलेगा अभियान

विज्ञापन

चाईबासा. जिला समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की. बताया गया कि जिले के 1718 गांवों व 2 शहरी क्षेत्र के कुल 3,78,170 घरों में कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलेगा. उपायुक्त ने जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा को जलाने के मामले में एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी. सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के भंडारण व वितरण पंजी का नियमित रुप से जांच करने को कहा. आम लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए उपलब्ध दवा किसी हाल में अनुपयोगी न हो. स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का आवक व वितरण की रिपोर्ट मांगी.

मातृ-शिशु मुत्यु दर कम करने के लिए निगरानी रखें:

उपायुक्त ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिवार्य प्राथमिक सुविधाओं व संरचनाओं की रिपोर्ट सिविल सर्जन से मांगी. गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी कराने के निर्देश दिये. मातृ-शिशु मृत्यु दर में सुधार के लिए गर्भवती महिलाओं एवं नवजातों पर प्रारंभिक स्तर से निगरानी रखें. समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में बाल विवाह रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर उचित पहल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola