Chaibasa News : स्वच्छता के प्रति जागरूक हों विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : स्वच्छता के प्रति जागरूक हों विद्यार्थी

पीजे सशिवि मंदिर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, संतोषिनी मुर्मू ने कहा

विज्ञापन

चाईबासा. पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ नगर परिषद चाईबासा की प्रशासक अधिकारी संतोषिनी मुर्मू व प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने किया. इस मौके पर नगर परिषद द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा के तहत निबंध, चित्रांकन, कविता पाठ व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें शिशु मंदिर के भैया-बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया.

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सानिया परवीन अव्वल :

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की किशोरी कुमारी प्रथम, शुभोश्री चटर्जी द्वितीय एवं गंगाश्री चांपिया व कक्षा पांचवीं की अमिका सिंह कुंटिया दोनों तृतीय स्थान पर रही. वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में कक्षा नवमी की हेमा टोप्पो को प्रथम, कक्षा सातवीं की मोनिका लायक व कक्षा अष्टम की सुनैना कुमारी द्वितीय, कक्षा आठवीं के उत्पल खत्री व संध्या हेंब्रम तृतीय स्थान पर रही. कविता पाठ में कक्षा दसवीं की किशोर कुमारी प्रथम, कक्षा सप्तम के कार्तिक कुमार तृतीय स्थान पर रहे. स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की सानिया परवीन प्रथम, किशोरी कुमारी द्वितीय व पूजा टोप्पो तृतीय स्थान पर रही. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि संतोषिनी मुर्मू व प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर संतोषिनी मुर्मू ने कहा कि स्वच्छता के प्रति खुद जागरूक हों और दूसरों को भी करें. इस अवसर पर रामध्यान मिश्रा, सोहनलाल मुंदड़ा, बजरंग लाल चिरानिया, तुलसी प्रसाद ठाकुर, दिलीप कुमार गुप्ता, अनंतलाल विश्वकर्मा व सुजीत विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola