Chaibasa News : भिखारी के वेश में आयी महिला ने घर से 15 लाख के जेवर उड़ाये

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 12 Apr 2026 11:26 PM

विज्ञापन

घर में सो रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाने की आशंका

विज्ञापन

जैंतगढ़. जगन्नाथपुर थानांतर्गत जैंतगढ़ की घासू कॉलोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े भिखारी के वेश में एक महिला ने घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया. घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है. घर के सदस्य अंदर ही मौजूद थे. सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस पहुंची. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी मनोज राय के घर का मुख्य दरवाजा खुला रह गया था. पत्नी कमरे में पलंग पर सो रही थीं. इस बीच महिला घर के अंदर दाखिल हुई. अलमारी खोलकर कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गयी. पीड़ित परिवार का संदेह है कि चोरनी ने गृहस्वामी की पत्नी को कोई नशीली चीज सूंघा दी थी, जिसके कारण गहरी नींद आने की वजह से उन्हें भनक तक नहीं लगी.

सीसीटीवी में दिखा गिरोह :

घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. फुटेज में देखा गया कि चोरी से पहले करीब 7 वर्ष का एक लड़का हाथ में थैला लेकर पहुंचा और घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गया. इसके तुरंत बाद एक महिला, जिसकी गोद में छोटा बच्चा था, घर के अंदर घुसी. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला गली के रास्ते बाहर निकली और बाहर बैठे लड़के के झोले में सारा सामान भरकर तीनों तेजी से फरार हो गये.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola