ePaper

Chaibasa News : केपीएफ जमशेदपुर को हरा शाह स्पोर्ट्स चक्रधरपुर फाइनल में

Updated at : 26 Jun 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : केपीएफ जमशेदपुर को हरा शाह स्पोर्ट्स चक्रधरपुर फाइनल में

अमित सिंह मेमोरियल अंडर-17 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता, तौहीद मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन

चक्रधरपुर. एलआईसी ग्राउंड कदमा में आयोजित अमित सिंह मेमोरियल अंडर-17 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी चक्रधरपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में केपीएफ-11 जमशेदपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. शाह स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए. टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज तौहीद अयान ने मात्र 20 गेंद में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके अलावा आर्यन सिंह ने भी 30 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान फैजान सोहेल अंसारी ने 25 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया. जवाबी पारी में केपीएफ-11 जमशेदपुर की पूरी टीम 129 रन पर ऑलआउट हो गयी. शाह स्पोर्ट्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विरोधी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. गेंदबाजी में नितेश चंद्र पासवान ने कमाल का प्रदर्शन किया. नितेश ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं, तौहीद अयान ने गेंद से भी अपना जलवा दिखाते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट लिये. शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तौहीद अयान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उनके बेहतर प्रदर्शन ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई.

फाइनल मुकाबला जमशेदपुर सुपर किंग्स से होगा

अब शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी चक्रधरपुर का फाइनल मुकाबला जमशेदपुर सुपर किंग्स से होगा. लगातार हो रही बारिश के कारण फाइनल मुकाबले की तिथि अभी निर्धारित नहीं गयी है. टीम के कोच मो. ओवेस अंसारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं. यह जीत पूरी टीम के समर्पण और रणनीति का नतीजा है. तौहीद अयान जैसे खिलाड़ी हमारी ताकत हैं. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख पलट दिया. हम फाइनल मुकाबले के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं. इस जीत से शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी चक्रधरपुर का मनोबल काफी ऊंचा है. अब सबकी निगाहें बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले पर टिकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola