चाईबासा : एमएलजेजी को हरा सेरसा चक्रधरपुर सुपर डिवीजन में

Updated at : 29 May 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : एमएलजेजी को हरा सेरसा चक्रधरपुर सुपर डिवीजन में

अंतर संस्थानिक लीग : सेरसा चक्रधरपुर ने निर्धारित बीस ओवर में 214 रन बनाये

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ व पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंतर संस्थानिक लीग आयोजित की गयी है. बुधवार को खेले गये मैच में सेरसा चक्रधरपुर ने मिश्रीलाल जैन ग्रुप (एमएलजेजी) चाईबासा को 48 रनों से हरा कर आठ अंकों के साथ सुपर डिवीजन में प्रवेश किया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गये मैच में टॉस मिश्रीलाल जैन ग्रुप के कप्तान सिद्धार्थ राज सिन्हा ने जीता व विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेरसा चक्रधरपुर ने निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट खोकर 214 रन बनाये. हेमंत नायक ने 49, हिमांशु शर्मा ने 41, कमल गोप ने 33, ए पवन कुमार ने 27 रन व नमन जैन ने 22 रन बनाये. मिश्रीलाल जैन ग्रुप की ओर से आमर्त्य चौधरी ने 34 रन देकर 3 विकेट व साकेत कुमार सिंह ने 2 विकेट हासिल किये. अभिषेक अग्रवाल, गौरव सिंह व शुभम दुबे ने एक-एक विकेट लिये.

मिश्रीलाल जैन ग्रुप की पूरी टीम 166 रन पर आउट

इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रीलाल जैन ग्रुप की पूरी टीम 19.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस टीम की ओर से अभिषेक अग्रवाल ने 46, डेविड सागर मुंडा ने 35, कप्तान सिद्धार्थ राज सिन्हा ने 24 व कृपा सिंधु चंदन ने 10 रन बनाये. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से कप्तान अमित दास ने 28 रन देकर तीन विकेट लिये. ए पवन कुमार व हिमांशु शर्मा ने दो-दो और प्रकाश सीट व नमन जैन ने एक-एक विकेट लिये.

रुंगटा माइंस लिमिटेड को मिला वॉक ओवर

वहीं, एक बजे से खेले जाने वाले दूसरी मैच में आरएसबी ट्रांसमिशन के नहीं आने के कारण रुंगटा माइंस लिमिटेड चाईबासा को वॉक ओवर मिला व विजेता घोषित किया गया. पूरे चार अंक भी मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola