Chaibasa News : ईचा के रघुनाथ मंदिर, बोड़ाम के हाथीखेदा व चाकुलिया के तेतुलडुंगरी को मिला पर्यटन स्थल का दर्जा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jan 2025 11:48 PM
कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग की ओर से राज्य में 13 पर्यटन स्थलों का चयन किया गया
चाईबासा.कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग की ओर से राज्य में 13 पर्यटन स्थलों का चयन किया गया है. इन स्थलों को अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया है. इसमें जमशेदपुर के बोड़ाम का हाथीखेदा मंदिर, चाकुलिया के तेतुलडुंगरी-खुकड़ापहाड़ी व सरायकेला- खरसावां के ईचा का रघुनाथ जी महाप्रभु मंदिर को भी शामिल किया गया है. झारखंड सरकार के राज्य पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों को अपग्रेड करने की अनुशंसा की गयी है. स्थान विशेष के महत्व को देखते हुए पर्यटन स्थलों को चार कैटेगरी ए, बी, सी व डी शामिल हैं.
कोल्हान प्रमंडल के तीनों पर्यटन स्थल को सी कैटेगरी में रखा
कोल्हान प्रमंडल के तीनों पर्यटन स्थल को सी कैटेगरी में रखा गया है. जल्द ही इस संबंध में अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. राज्य के 13 जिलों साहेबगंज, गुमला, खूंटी, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, पाकुड़, लोहरदगा, गोड्डा, सरायकेला- खरसावां, पूर्वी सिंहभूम व पलामू से पर्यटन स्थल का चयन किया गया है. गौरतलब है कि ईचा के रघुनाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










