Chaibasa News : सेल कर्मियाें काे मिल सकता है ~32,500 बोनस

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : सेल कर्मियाें काे मिल सकता है ~32,500 बोनस

सेल प्रबंधन 30 हजार रुपये बोनस देने को तैयार, अपनी मांग पर अड़ीं यूनियनें, वार्ता जारी

विज्ञापन

गुवा. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए दिल्ली में शुरू एनजेसीएस की मीटिंग में देर शाम तक फाइनल बातचीत हो सकती है. शनिवार को नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री (एनजेसीएस) और सेल प्रबंधन के बीच दिल्ली स्थित एक होटल में वार्ता जारी होने की सूचना है. पहली दौर की बातचीत के बाद सेल प्रबंधन 30 हजार से अधिक बोनस देने को तैयार नहीं था. वैसे शाम तक चली बातचीत के बाद यूनियनें 32 हजार 500 पर राजी हैं. लेकिन प्रबंधन इस पर हामी भरेगा, तब ही यह राशि कर्मचारियों के खाते में डाली जायेगी. लेकिन समाचार लिखे जाने तक सेल मैनेजमेंट की तरफ से मौजूद अधिकारी आपस में अलग से मीटिंग कर रहे हैं. सूचना है कि सेल चेयरमैन से विचार-विशर्म के बाद जवाब दिया जायेगा. यदि सेल प्रबंधन राजी नहीं हुआ, तो बोनस मीटिंग बेनतीजा ही खत्म होने की संभावना है. इस मीटिंग में एनजेसीएस सदस्य इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी, बोकारो इंटक के महासचिव बीएन चौबे, एसडब्ल्यूएफआइ के राष्ट्रीय महासचिव ललित मोहन मिश्र, विश्वरूप बनर्जी, एचएमएस के महासचिव राजेंद्र सिंह, सुकांतो रक्षित, बीएमएस के उद्योग प्रभारी डीके पांडेय, फेडरेशन के महासचिव रंजय कुमार, एटक के केंद्रीय नेता विद्यासागर गिरी और महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह शामिल हुए हैं.

अधिकारियों ने कहा-फाॅर्मूले के अनुसार 
29,500 व 23,600 रुपये बनता है बोनस

सेल कर्मचारियों के बोनस को लेकर दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक सुबह 11:00 बजे से होनी थी. मीटिंग को शुरू होने में कुछ देरी हुई. इसके बाद सेल प्रबंधन की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया. कंपनी के प्रोडक्शन आदि की विस्तार से जानकारी दी गयी. सेल अधिकारियों ने कहा कि बोनस फार्मूले के अनुसार 29500 और 23600 रुपये ही श्रमिकों के बन रहे हैं. इसी पर बात होनी चाहिए. एनजेसीएस यूनियन के नेताओं ने पहले प्रबंधन की सारी बातें सुनी और फिर बोलना शुरू किया. यूनियन ने कम से कम 40500 बोनस की मांग की थी. इसके बाद लंच टाइम हो गया था. लंच के बाद दोबारा मीटिंग शुरू हुई और प्रबंधन 30 हजार रुपये देने को तैयार हो गया. लेकिन यूनियनों ने इस प्रस्ताव को मानने से इन्कार कर दिया. बीएमएस के नेता हिमांशु बल ने बताया है कि अभी तक बातचीत जारी है. जिसमें कम से कम 1:30 घंटे के बाद ही बोनस की राशि को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola