नोवामुंडी में ईद और सरहुल से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा टाइट
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 20 Mar 2026 7:36 PM
थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Chaibasa (नोवामुंडी): नोवामुंडी में ईद और सरहुल पर्व से पहले पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की. पुलिस ने आम लोगों को आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से दूर रहने की सलाह दी है.
सुबोध कुमार मिश्रा
Chaibasa (नोवामुंडी): ईद और सरहुल पर्व को लेकर नोवामुंडी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया. थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह के नेतृत्व में रिमझिम बारिश के बीच शाम 5 बजे यह फ्लैग मार्च शुरू हुआ, जो थाना परिसर से निकलकर लखन साइ, जामा मस्जिद, ओवरब्रिज फाटक होते हुए बस स्टैंड, बाजार परिसर, स्टेशन रोड से गुजरकर डीवीसी चौक तक पहुंचा. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहने की अपील
पुलिस की सतर्कता ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा और बढ़ा दिया. थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि नोवामुंडी शांत क्षेत्र है, जहां सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं. उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण, अफवाह या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
थाना प्रभारी ने साफ चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. फ्लैग मार्च में सब इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन, विनोद कुमार सिंह सहित जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. यह फ्लैग मार्च इस बात का संकेत है कि ईद और सरहुल पर्व शांति, सौहार्द और कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें…
Jamshedpur: झारखंड में पहली मिनी पुंगनूर गाय जमशेदपुर पहुंची, देखने वालों का घर में लगा तांता
Ranchi: सरहुल आयोजन स्थलों पर नहीं होगी पानी की किल्लत, मेयर रोशनी खलखो का अधिकारियों को निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










