Chaibasa News : ‘घर-घर स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत’ पीएम का संकल्प : भगत

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : ‘घर-घर स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत’ पीएम का संकल्प : भगत

जगन्नाथपुर में भाजपा का आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम

विज्ञापन

जगन्नाथपुर. जगन्नाथपुर स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत विधानसभा सम्मेलन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जिला अध्यक्ष संजू पांडे उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज ने की. संचालन महामंत्री अश्विनी चातर ने किया. नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि दी. श्री भगत ने कहा कि ‘घर-घर स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत’ प्रधानमंत्री के विराट संकल्प का आधार है. इसके माध्यम से ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं, जहां गांव का व्यक्ति, एक आम और गरीब व्यक्ति भी आत्मनिर्भर हो सके. यह सब हमारे स्वदेशी विचारों के माध्यम से संभव हो पा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र स्वदेशी अपनाना है. हमें लोकल दुकानदारों से खरीदारी करनी चाहिए. प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन महात्मा गांधी ने किया था. स्वदेशी समान का उपयोग करने के लिए अपने गांव में आवाज पहुंचायें. मौके पर नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, शम्भु पासवान, अजीत सिंह, धीरज सिंह, पमेश्वर महतो, फपुल महाकुड़, हरिश तांती, सीवीन पान, रानी तिरिया, सुशीला नायक, संजय बरिक, श्रवण शर्मा, राजन गोप, राहुल तांती, पिंटू सिंह, बंसत गोप, उमेश गोप, अर्जुन भैंसा, रवि गोप, तिकेश्वर सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola