पहाड़डीहा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 45 की जांच में मिला एक मलेरिया संक्रमित

Updated:
विज्ञापन
मछरदानी वितरण करते सीएस, ग्रामीणों की जांच करते मेडिकल टीम, कुंआ से पानी लेती महिला. | Prabhat Khabar Network

मछरदानी वितरण करते सीएस, ग्रामीणों की जांच करते मेडिकल टीम, कुंआ से पानी लेती महिला. | Prabhat Khabar Network

पहाड़डीहा में दो किशोरियों की मौत के बाद डीसी ने लापरवाही बरतने पर सीएचओ और एएनएम को शोकॉज नोटिस जारी किया है। गांव में मलेरिया जांच अभियान जारी है।

विज्ञापन

आनंदपुर: पहाड़डीहा में दो किशोरियों की मौत के बाद लगातार दूसरे दिन बुधवार को मलेरिया जांच अभियान जारी रहा. दूसरे दिन 45 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की गई जिसमें एक मलेरिया पोजेटिव पाया गया. दो किशोरी की मौत के मामले पर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम ने संज्ञान लेते हुए रुंघीकोचा की सीएचओ रेणु देवगम, एएनएम मालती कच्छप का वेतन रोकने का निर्देश दिया है और दोनो से स्पष्टीकरण की मांग की है.

सिविल सर्जन पहुंचे पहाड़डीहा, ग्रामीणों को किया जागरूक

बुधवार को जांच शिविर के दौरान सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, गोइलकेरा सीएचसी प्रभारी डॉ जयश्री किरण परधिया, डॉ शिवचरण हांसदा पहाड़डीहा पहुंचे. डॉ मांझी ने मंगलवार और बुधवार को हुए ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट को देखा. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया.

कहा कि गांव से सीएचसी की दूरी काफी है. ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या आने से सेविका, एएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू से संपर्क करें. उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि जीवन अनमोल है. झाड़, फुंक के साथ दवा लेना जरूरी है. जिला से पहुंची टीम द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया और मच्छरदानी लगाने का डेमो दिखाया गया.

इस दौरान गांव के सभी 70 परिवार को मच्छरदानी दिया गया. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सहिया नहीं होने का हवाला दिया. सीएस ने ग्रामसभा कर स्वास्थ्य सहिया चुनने की बात कही और इसके लिए जल्द आदेश जारी करने की बात कही.

मृतक परिवार में मलेरिया पीड़ित अधिक

पहाड़डीहा में सोमवार रात और मंगलवार तड़के स्कूल टोला की दीपिका मुर्मू और बाराटोला की लता किस्कू की मौत हो गई थी. दो किशोरियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शिविर लगाया. मंगलवार को 46 ग्रामीणों की जांच हुई थी. जांच में मृतक दीपिका की माँ बेलमती मुर्मू, बड़ी बहन सिरमोती मुर्मू, मृतक लता के पिता अर्नेस किस्कू, भाई आशीष किस्कू, इशाख किस्कू, तुरतेन किस्कू समेत दो ग्रामीणों में मलेरिया पोजेटिव मिला था. लता के माँ मोयलेन किस्कू और दादा रुबेन किस्कू भी बुखार से पीड़ित है, बावजूद जांच के लिए शिविर नहीं गए.

बारिश के कारण पेयजल की बढ़ी समस्या

पहाड़डीहा के बारोटोला के ग्रामीण को कुआं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है. बारिश के कारण सोलर संचालित जलमीनार से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. ग्रामीण खेत में बने कुआं से पानी का सेवन कर रहे हैं. कुआं पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका है और खेत का पानी सीधे कुआं में घुस रहा है.

बच्चों की जांच से पता चला कि पहाड़डीहा गांव में मलेरिया का प्रकोप नहीं है. जिस प्रकार से लक्षण बताए गए थे उससे लगता है दोनों किशोरियों को संभवतः जोंडिस था. जांच हुई नहीं थी इसलिए कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता है. सभी ग्रामीणों की मलेरिया जांच की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola