Chaibasa News : बिना लेबल के मसाले पाये जाने पर माहेश्वरी स्टोर व श्रीघर गृहस्थी को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : बिना लेबल के मसाले पाये जाने पर माहेश्वरी स्टोर व श्रीघर गृहस्थी को नोटिस

्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गुरुवार को चक्रधरपुर क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने शहर की विभिन्न मिठाई दुकानें, होटलों, ठेला-खोमचा संचालकों और राशन दुकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मिठाई दुकानों से कलाकंद और सैंडविच का नमूना एकत्र कर प्रयोगशाला भेजा गया. इसकी रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी. विभिन्न होटलों में लड्डू, हल्दी, समोसा, आलूचप, सब्जी मसाला आदि खाद्य पदार्थों व रंगों के उपयोग की जांच की गयी. जांच के दौरान मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर लगभग सात लीटर तेल नष्ट कराया गया. खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं स्वच्छता मानकों की भी जांच की गयी.

खाद्य सामग्री को ढंककर रखें

स्ट्रीट फूड वेंडर्स को निर्देश दिया गया कि वे अपनी खाद्य सामग्री को हमेशा ढंककर रखें. स्वच्छ पानी का उपयोग करें. कार्यस्थल के आसपास साफ सुथरा रखें. मिठाई दुकानों एवं रिटेलरों को कहा गया कि वे केवल लेबल युक्त और वैधता अवधि वाले उत्पाद ही विक्रय करें. बिना लेबल या संदिग्ध वस्तुओं की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री हेम्ब्रम ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों से अपील है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola