Chaibasa News : 10 हजार से अधिक विश्वासी व धर्मगुरु जुटेंगे

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : 10 हजार से अधिक विश्वासी व धर्मगुरु जुटेंगे

खूंटपानी तीर्थ मेला. 8 नवंबर को छोटानागपुर में रोमन कैथोलिक धर्म की वर्षगांठ मनेगी

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले का ऐतिहासिक खूंटपानी तीर्थ मेला सह महोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा. माता मरियम के गोरोटो की रंग-रोगन सहित आयोजन स्थल की साफ-सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है. यह मेला छोटानागपुर में रोमन कैथोलिक धर्म की शुरुआत की वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष 8 नवंबर को आयोजित होता है. इस अवसर पर लगभग 10 हजार से अधिक ख्रीस्त विश्वासी और अन्य लोग भाग लेते हैं.

समारोह में 20 से अधिक बिशप व 50 पुरोहित शामिल होंगे :

मेला समारोह में 20 से अधिक बिशप और 50 से अधिक पुरोहितगण उपस्थित रहेंगे. मुख्य धार्मिक कार्यक्रमों में बाइबल जुलूस, मिस्सा बलिदान, प्रसाद वितरण, स्वागत नृत्य और कोयर गीत शामिल हैं. आयोजन में छोटे-बड़े दुकानों और स्टालों का भी आयोजन किया जायेगा. पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत अन्य राज्य और जिले के कोने-कोने से विश्वासी इस मेले में शामिल होते हैं.

छह मुंडा परिवारों ने स्वीकारा था इसाई धर्म :

8 नवंबर 1873 को खूंटपानी में छोटानागपुर में रोमन कैथोलिक धर्म की शुरुआत हुई थी. आदिवासी समुदाय के छह मुंडा परिवारों के 28 सदस्यों ने ईश्वर के वचन और विश्वास पर भरोसा कर इसाई धर्म ग्रहण किया. उन्हें कोलकाता से आये आर्चबिशप स्टाइंस ने बपतिस्मा (स्नान संस्कार) दिलायी. इसी से छोटानागपुर कलीसिया की उत्पत्ति हुई. समारोह में पूर्वजों के नाम से गाड़े गये शिलापट्ट पर नाम अंकित होते हैं. इसके समक्ष सामूहिक प्रार्थना, मोमबत्ती और मशाल जलाने के बाद माता मरियम के गोरोटो में जाकर माल्यार्पण की रस्म पूरी की जाती है. इसके अलावा स्वागत नृत्य, मिस्सा बलिदान, बाइबल जुलूस और बाइबल पाठ विधिपूर्वक संपन्न होते हैं.

तीर्थ स्थल और माता मरियम का गोरोटो :

वर्ष 2000 में माता मरियम के नाम पर एक गोरोटो की स्थापना कर इसे तीर्थ स्थल घोषित किया गया. गोरोटो में माता मरियम की प्रतिमा स्थापित है, जहां विश्वासी विनती करने आते हैं. रोमन चर्च के अध्यक्ष आशीष बिरुवा ने बताया कि इस वर्ष तीर्थ मेला में जमशेदपुर डायसिस के धर्मगुरु, फादर और सिस्टर सहित अन्य धर्मगुरु भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola