Chaibasa News : कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई जारी रखे सरकार

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई जारी रखे सरकार

कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ कोल्हान छात्र संघर्ष समिति ने निकाली न्याययात्रा

विज्ञापन

चाईबासा. कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ कोल्हान छात्र संघर्ष समिति ने मंगलवार को टाटा कॉलेज चाईबासा से न्याय यात्रा निकाली. यात्रा में चाईबासा के टाटा कॉलेज, जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, महिला कॉलेज व जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर के छात्र शामिल हुए. विद्यार्थियों ने उपायुक्त के नाम राज्यपाल व सीएम को ज्ञापन सौंपा. उपायुक्त ने कमेटी बनाकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. रैली से पूर्व सभी कॉलेज के विद्यार्थी टाटा कॉलेज में जमा हुए और सुबह 11 बजे न्याय यात्रा शुरू की. न्याय यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से युवा नेता विकास तामसोय, प्रीतम बांकीरा, अनुज पूर्ति, वीर सिंह बालमुचू, अनीश गोप, मोटाय कोंडान्केल, रोहित सिंकु, शिव शंकर बेहरा, पूजा ईचागुटू आदि शामिल रहे.

विद्यार्थियों की मुख्य मांगें:

जब तक राज्य में पर्याप्त सरकारी प्लस टू स्कूल अपग्रेड नहीं हो जाते तब तक इंटरमीडिएट की पढ़ाई कॉलेजों में सुचारू रूप से संचालित किया जाये, कॉलेजों में 11वीं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इसी कॉलेजों में अपनी पढ़ाई पूरी करने दिया जाये, कॉलेजों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षेकेतर कर्मचारियों की सेवा सुरक्षित रखने, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने संबंधी मांग सौंपी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola