मामूली कहासुनी में बीयर की बोतल से हमला, युवक का सिर फटा भाई भी घायल

Updated:
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में बीयर की बोतल से हमला, युवक का सिर फटा<bha>;</bha> भाई भी घायल

जगन्नाथपुर में शराब दुकान के पास मामूली कहासुनी में युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला, भाई भी घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

जगन्नाथपुरजगन्नाथपुर, प्रतिनिधिबाजार स्थित सरकारी शराब दुकान के समीप गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवती से धीरे बात करने की सलाह देना एक युवक को भारी पड़ गया. मामूली विवाद में दूसरे युवक ने बीयर की बोतल से हमला कर उसका सिर फाड़ दिया. इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित का भाई भी घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, जोगीनंदा निवासी लक्ष्मण जेराई (19 वर्ष) और उसका भाई कमलेश जेराई साप्ताहिक बाजार आए थे.

इसी दौरान उरांवसाईं निवासी बकाल कुजूर नशे की हालत में एक युवती से ऊंची आवाज में बात कर रहा था. लक्ष्मण ने उसे टोकते हुए धीरे बात करने को कहा, जिस पर दोनों में बहस हो गयी. विवाद बढ़ने पर बकाल ने लक्ष्मण के सिर और पीठ पर बीयर की बोतल से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बीच-बचाव करने आए भाई कमलेश को भी चोटें आयी.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया: घायल लक्ष्मण किसी तरह भागकर जगन्नाथपुर थाना पहुंचा, जिसके बाद एएसआइ मनमथो प्रधान ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. इधर, आरोपी बकाल कुजूर भी इलाज कराने अस्पताल पहुंचा और आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने पहले उसके बेटे पर हाथ उठाया था. पुलिस दोनों पक्षों के बयान और आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola