तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 40 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

तसवीर 9सीबीएस 51: शराब भट्टियों का ध्वस्त करते पुलिस | Prabhat Khabar Network

पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया और 40 लीटर शराब व 1200 किलो जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया।

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के करकट्टा और गुड़ा में उत्पाद विभाग की छापेमारी 1200 किलो जावा महुआ नष्ट, तीन पर केस दर्ज तसवीर 9सीबीएस 51: शराब भट्टियों का ध्वस्त करते पुलिस प्रतिनिधि, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का विशेष छापेमारी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने मुफ्फसिल थाना एवं झींकपानी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. विभाग ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव में संचालित एक तथा झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गयी. कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और शराब निर्माण के लिए रखे गये लगभग 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया. बरामद जावा महुआ को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. मामले में अवैध भट्ठियों के संचालन से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola