बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 11 जुलाई से भरा जाएगा

Author Anil Ranjan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

कोलहान यूनिवर्सिटी ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की है। छात्र 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा कोलहान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा गुरूवार को बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की गसी.11 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक निर्धारित परीक्षा शुल्क 850 रूपए देकर भरा जाएगा. इसके अलावा परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय 21 जुलाई से 23 जुलाई तक फॉर्म भरने के लिए दिया गया है.अतिरिक्त समय में परीक्षा फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रूपए का विलंब शुल्क भी जमा कराना होगा.विद्यार्थियों द्वारा कॉलेजों में भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी कॉलेजों को 24 जुलाई से 25 जुलाई तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराना होगा.परीक्षार्थी अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म www.kuuniv.in अथवा www.kolhanuniversity.ac.in पर जाकर भर सकेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola