उन्नति का पहिया योजना के तहत कुमारडुंगी में 502 विद्यार्थियों को मिला साइकिल, खिले चेहरे

Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में उन्नति का पहिया योजना के तहत 502 छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी गई, जिससे उनकी शिक्षा की राह अब और आसान हो गई है।

विज्ञापन

संवाददाता, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत राज्य सरकार की "उन्नति का पहिया " योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का किया गया. कुमारडुंगी प्रखंड स्थित 2 उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 502 विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई गई, जिनमें 247 बालक एवं 255 बालिकाएं शामिल रहीं. कार्यक्रम में अंचल अधिकारी मुक्ता सोरेंग ने विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का वितरण करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विद्यार्थियों, विशेषकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है. साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी, समय की बचत होगी तथा शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता और रुचि को बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. विद्यार्थियों ने साइकिल प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola