Chaibasa News : प्रेमी व नाबालिग प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगायी

मझगांव. दोनों के परिवार के बीच कहा-सुनी हुई थी
प्रतिनिधि, मझगांव
मझगांव थाना क्षेत्र में एक प्रेमी-प्रमिका (नाबालिग) ने एक रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे की है. जानकारी के अनुसार, तड़ापाई गांव निवासी अजीत कुमार गोप (20) व पड़सा की लडकी (16) का प्रेम-प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले लड़की अपने घर से लड़के के साथ चली गयी. लड़की के घरवाले गुरुवार की सुबह में लडके के घर गये. दोनों परिवार के बीच कहा- सुनी हो गयी. कुछ देर बाद लड़की के घरवाले वापस आ गये. करीब तीन- चार घंटे बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त लड़के के परिजन खेत पर काम करने गये थे. वे लौटे, तो दोनों को फंदे से झूलते पाया. लग्रामीण मुंडा बुद्धदेव पिंगुवा को सूचना दी. सूचना पाकर मझगांव थाना प्रभारी बिनोद तिर्की पहुंचे. शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










